बस्ती। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से चल रही खेल प्रतियोगिता में शुक्रवार और शनिवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा की शुरुआत शुक्रवार को होगी। इसमें हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। विधानसभा क्षेत्र रुधौली का आयोजन किसान इंटर कॉलेज भानपुर में पांच और छह दिसंबर को आयोजित किया गया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर को दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, डिस्कस एवं जैवलिन प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं छह दिसंबर को वाॅलीबाल एवं कबड्डी होगी। संवाद