फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में सांसद आरके सिन्हा के साथ अभद्रता

Sun, 19 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
रौता चौराहे पर राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की गाड़ी के आगे नारेबाजी करते लोग।
विज्ञापन
भाजपा के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा को घेरकर निर्दल प्रत्याशी राकेश श्रीवास्तव के समर्थकों ने अभद्रता की। बस्ती में एक कार्यक्रम में शिरकत किए बगैर सांसद बैरंग वापस हो गए। भाजपा नेता ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में निर्दल प्रत्याशी व सौ अन्य अज्ञात के िखलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके सिन्हा दोपहर करीब एक बजे आयोजन स्थल के लिए निकले। साथ में भाजपा नेता व कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन श्रीवास्तव काजू भी थे। काजू ने बताया कि उनकी गाड़ी जैसे ही रौता चौराहे पर पहुंची निर्दल प्रत्याशी राकेश श्रीवास्तव के समर्थकों ने घेर लिया। स्वागत के बहाने अभद्रता की। सांसद के विरोध में नारेबाजी की और गाड़ी पर पत्थर भी उछाले। अभद्रता व हमले से विचलित सांसद गाड़ी वापस कर गोंडा में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए चले गए। राज्यसभा सांसद से अभद्रता व हमले के प्रयास के संदर्भ में भाजपा नेता आरके सिंह ने एसपी को सांसद का शिकायती  पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।   

पत्र में आरके सिन्हा ने स्पष्ट किया कि निर्दल प्रत्याशी राकेश श्रीवास्तव की ओर से सुनियोजित साजिश के तहत इस तरह का कृत्य किया गया। उनके समर्थकों ने गुंडागर्दी के साथ ही धमकी भी दी। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी निंदा की है। जिला मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन स्थल से पहले घात लगाए कुछ लोगों ने स्वागत के बहाने काफिले को रुकवा लिया और हंगामा करने लगे। साथ ही अभद्रता पर भी उतर गए। वहां उपस्थित लोग कुछ भी करने को अमादा थे। इस तरह की घटना से पूरे बस्ती के सम्मान पर आंच आई है। सपा बसपा से प्रेरित इन सभी आरोपियों पर प्रशासन द्वारा कड़ी से  कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


 इस बाबत निर्दल प्रत्याशी राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। सांसद आरके सिन्हा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हें रोककर स्वागत किया गया। गले में माला भी पहनाया गया। किसी प्रकार अराजकता नहीं थी। मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें