फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांसद राम प्रसाद चौधरी ने किया पटेल की प्रतिमा का लोकार्पण

विज्ञापन
पटेल स्माक संस्थान में संबो​धित करते सांसद राम प्रसाद चौधरी- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बस्ती। सरदार पटेल की जयंती पर शुक्रवार को सरदार पटेल स्मारक संस्थान परिसर में सांसद राम प्रसाद चौधरी ने सरदार पटेल की प्रतिमा का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि किसान के बेटे के रूप में जन्मे पटेल ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी अपना जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता चौधरी धर्मदेव पटेल ने की, जबकि संचालन डॉ. सुरेंद्र प्रसाद चौधरी ने किया। इस दौरान संस्थान की ओर से एमबीबीएस में चयनित आदर्श बाबू पटेल और सीडीएस में चयनित शैलेश चौधरी को प्रतिभा सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजमणि चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, परमहंस चौधरी, राज बहादुर चौधरी, राम सुरेश वर्मा, सुधीर चौधरी, हरिशंकर चौधरी, ई. शैलेष चौधरी, ई. अमित चौधरी, डाॅ. वीके वर्मा, डाॅ. आलोक रंजन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें