फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार देर रात बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा गांव के पास सरयू नहर खंड चार पर हुआ। नसीबगंज निवासी अमन मोदनवाल (पुत्र दुर्गेश) और विशाल (पुत्र बाबूलाल) शुक्रवार देर रात शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे। कोहरा गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर टूट गया है। अमन तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक की लहर है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।ल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें