फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती से चोरी मोटरसाइकिल दुबौलिया क्षेत्र में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। एक दिन पहले बस्ती शहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल दुबौलिया क्षेत्र के सिकटिहवा ग्राम पंचायत पेंदा घाट के बगल एक गन्ने के खेत के निकट मिली है। अपाची मोटरसाइकिल से नंबर प्लेट गायब है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि संबंधित मोटरसाइकिल बस्ती शहर से एक दिन पहले गायब हुई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लावारिस हालत में मोटरसाइकिल देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। गाड़ी के चेसिस नंबर से पता चला कि संबंधित वाहन रमवापुर राजा गांव निवासी लालता प्रसाद चौधरी का है। जो एक दिन पहले बस्ती से गायब हो गई थी। थानाध्यक्ष केके साहू ने बताया कि बस्ती से बाइक कब्जे में ले ली गई है। विधिक प्रक्रिया के तहत वाहन स्वामी को जल्द ही गाड़ी मुहैया करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें