फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज रफ्तार की कार में मोटरसाइकिल की टक्कर, दो घायल

Thu, 15 May 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। बुधवार को थाना क्षेत्र के धनघटा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार की कार और बाइक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार दो युवक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस्ती से रुधौली की ओर जा रही कार की धनघटा तिराहे पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में मोटरसाइकिल परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बिलारी भित्ति निवासी जोगेंद्र पाल पुत्र रामपाल और उनके साथ एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 डायल कर एंबुलेंस को फोन किया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें