फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खड़ी बस में पीछे से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर शंकरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल को सड़क से हटाकर किनारे किया और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। आरोप है कि एंबुलेंस सेवा की ओर से सभी वाहन व्यस्त होने की बात कहकर इंतजार करने को कहा गया। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा की व्यवस्था कर घायल को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। घायल की पहचान गोरखपुर निवासी दान बहादुर यादव पुत्र जीवन दास यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी विक्रमजोत सभाजीत मिश्र ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष राणा डीपी सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें