फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कोतवाली क्षेत्र के पटवा धर्मकांटा के पास मंगलवार को फोरलेन पर तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बगियापार निवासी सुरेश प्रताप सिंह (40) की मौत हो गई। वह नगर थानाक्षेत्र के बगियापार ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह के छोटे भाई थे। जानकारी के अनुसार, सुरेश प्रताप सिंह बाइक से सैयद एहतेशाम अहमद निवासी आवास विकास कॉलोनी को लेकर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर उनके परिचित अरविंद सिंह निवासी पिपरा गौतम सवार थे।
पटवा धर्मकांटा के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने पहले सुरेश की बाइक और फिर अरविंद की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें