फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भगवती जागरण में गूंजे मां के जयकारे

Thu, 02 Oct 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
क्षेत्र के पकरीजई में बैड़ा वाली माता जागरण कार्यक्रम  में झूमे श्रद्धालु- संवाद
विज्ञापन
मानिकचंद। पकरी जई और मथुरापुर में मां भगवती जागरण के दौरान माता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

पकरी जई के बाहर मां भगवती की प्रतिमा की स्थापना भक्तों द्वारा पिछले करीब 30 वर्षों से की जा रही है। बजरंग दल जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष स्नेहा पांडे व जिलाध्यक्ष संदीप पांडे के नेतृत्व में जागरण का आयोजन किया गया। गायक पंडित राजकुमार शास्त्री के भजनों पर लोग भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

मथुरापुर चौराहे पर मां दुर्गा पंडाल में डॉ. एके दुबे और अंगद बाबा के नेतृत्व में आयोजित भगवती जागरण में सोनी राज और रामबचन गौड़ ने माता के भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। जिला पंचायत सदस्य विद्यामणि सिंह, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, हदेश कुमार पांडे, जयपाल चौधरी, लालमन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें