सांसद की पहल पर भारत लौटे मां-बेटा
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। शहर के रौतापार निवासी विवेक श्रीवास्तव की पत्नी व उनके दिव्यांग पुत्र को सांसद की पहल ने राहत दी। बृहस्पतिवार को मां-बेटा अबूधाबी से लखनऊ पहुंच गए।
शहर के रौतापार मोहल्ले के निवासी विवेक श्रीवास्तव अमेरिका में रहते हैं। चार फरवरी को उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव व सात वर्षीय दिव्यांग पुत्र त्रिषु विमान से भारत आ रहे थे। पांच फरवरी को जब विमान आबूधाबी पहुंचा तो वहां विदेश तथा उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों ने गर्भवती होने के कारण उनकी उड़ान रद्द कर दी। जिससे मां-बेटे को आबूधाबी में एक दिन रुकना पड़ा। इसकी जानकारी विवेक श्रीवास्तव ने सांसद हरीश द्विवेदी को दी तो उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को मामले से अवगत कराते हुए तत्काल मदद करने के लिए पत्र लिखा। सांसद के पत्र को संज्ञान में लेते हुए विदेश मंत्री व नागरिक उड्डयन मंत्री ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करके शिखा श्रीवास्तव और उनके पुत्र को विशेष व्यवस्था से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने का प्रबंध किया।