फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बुजुर्ग के हत्यारोपी मां व बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के टेगरिहा राजा गांव में मंगलवार की शाम पारिवारिक विवाद में लोहे के राड-डंडे से हमला में बुजुर्ग शिवपूजन (60) की मौत के मामले में पुलिस ने मां-बेटे को गैर इरादतन हत्या के आरोप में 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि, कलवारी पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को सीएचसी कुदरहा से निगरानी में ले लिया था, मगर गुडवर्क दिखाने के लिए गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को दिखाई।
विज्ञापन

कलवारी के थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी महिला शिवपूजन की बहू है। जबकि बाल अपचारी पोता है। दोनों को सीएचसी कुदरहा के परिसर से गिरफ्तार किया गया। मारपीट में संगीता के सिर पर चोट आई है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे के रॉड व बांस की लकड़ी बरामद कर ली गई है। शिवपूजन की पत्नी मालती ने बताया था कि मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे परिवार के बीच आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि इसी दौरान शिवपूजन और उनकी बहू संगीता के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में संगीता के सिर में चोट आई थी। परिजन उसे सीएचसी ले गए थे। इस बात की जानकारी उसके किशोर बेटे को हुई तो वह आग-बबूला होकर घर पहुंचा। आरोप है कि गुस्से में उसने बुजुर्ग दादा पर राॅड-डंडों से हमला कर दिया था। इससे उसके बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें