फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन पर कब्जे को लेकर मां-बेटी पर ईंट से हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के ग्राम कुसौना खुर्द में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने महिला के हिस्से की जमीन पर जबरन मकान निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर महिला को गाली-गलौज कर ईंट से मारा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। बचाने आई बेटी को भी आरोपितों ने दौड़ा लिया।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। शकुंतला पत्नी बंगाली राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बगल के ही रामसूरत राय, बैजनाथ, राज मंगल और दयानंद पुत्र राम भरोश, उसकी हिस्से वाली भूमि पर जबरन मकान निर्माण कर रहे हैं। जब वह मौके पर देखने गई तो दयानंद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दयानंद ने ईंट फेंक कर मारा, जिससे शकुंतला के सिर में काफी चोटें आईं।
शकुंतला के मुताबिक, शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई उसकी बेटी बबीता राय को भी आरोपितों ने गाली दी और मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिया। बबीता किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें