फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मां ने बेटे पर लगाया मारपीट का आरोप

Fri, 10 Nov 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र की बरतनिया निवासी सुनीता पत्नी स्व विरेंद्र ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर अपने ही बेटे संतोष कुमार के खिलाफ मारने पीटने, घर से निकालने व जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। मां सुनीता ने लालगंज पुलिस को दिए तहरीर में बेटे संतोष कुमार के पर आरोप लगाया है कि मेरे पति के जीवन काल से ही बेटा संतोष कुमार अलग परिवार लेकर रहता है। लेकिन मेरे पति की मौत के बाद से मुझे व मेरी अविवाहित बेटी को मारता पीटता है। घर से निकालने व जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें