फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तालाब के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Fri, 10 Nov 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम सदर के आदेश पर हटवाया गया तालाब की भूमि से अतिक्रमण
विज्ञापन


- नायब तहसीलदार सदर घनश्याम शुक्ल ने खुदवा दी तालाब की भूमि
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा, बस्ती। सांउघाट ब्लाॅक के ग्राम पंचायत मूडाडीहा में बृहस्पतिवार को तालाब की भूमि का सीमांकन कर सरकारी कब्ज़े में लिया गया। ग्राम सभा की जमीन पर गांव के मंगरु और इंद्रजीत ने झोपड़ी और चहारदीवारी बनाकर कब्ज़ा कर लिया था। इससे गांव में जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हो गई थी।
एसडीएम ने पहले ही यहां से अतिक्रमण हटाने का निर्देश अतिक्रमणकारियों को दिया था। लेखपाल ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को इसे हटाने के लिए नोटिस भी दिया गया था, फिर भी उनके कान पर जूं नहीं रेंगा। इसके बाद एसडीएम गुलाब चंद्र के निर्देश पर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल राजस्व और पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंच कर ग्राम सभा की भूमि का सीमांकन कराया फिर तत्काल जेसीबी बुलाकर अतिक्रमण को हटवा कर तालाब को खुदवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि क्रमिक रूप से अतिक्रमण को चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस के बाद यदि अतिक्रमण करने वाले स्वयं उसे नहीं हटाते हैं तो मजिस्ट्रेट नामित कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें