फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी अधिकतर को सिर्फ आश्वासन

विज्ञापन
कलवारी थाना में सुनवाई करती नायब तहसीलदार स्वाती सिंह स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
बस्ती। न्याय की आस लेकर थाना समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों को इस बार भी निराशा हाथ लगी। शनिवार को सभी थाना और कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। फरियादी समस्या लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली में नायब तहसीलदार सदर ने सुनवाई की। कोतवाल मोतीचंद्र ने बताया कि कुल, सात मामले आए, जिसमें से एक मामला मौके पर निस्तारित कराया गया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, एसडीएम सदर हिमांशु कुमार की अध्यक्षता में मुंडेरवा थाना में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 23 मामले आए, जिसमें से किसी का समाधान नहीं हुआ। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सुनवाई के लिए सभी मामले संबंधित को दे दिए गए हैं। कलवारी संवाद के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 27 मामले। जिसमें एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ। नायब तहसीलदार स्वाति सिंह ने सुनवाई की। भानपुर संवाद के अनुसार, सोनहा थाना में आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार पंकज गुप्ता ने सुनवाई की। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि कुल नौ मामले आए। पूर्व में प्राप्त आठ आवेदन पत्रों का मौके पर समाधान कराया गया। पुरानी बस्ती संवाद के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कुल छह मामले आए, दो मामले निस्तारित हुए। पैकोलिया संवाद के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल छह मामले आए। किसी का निस्तारण नहीं हो सका। तेनुआ के रामकुमार साहू, रामभरत वर्मा, श्यामलाल, छोटेलाल, मुलका देवी, साजिदा बानो ने अपनी फरियादी सुनवाई। मामले में राजस्व कर्मियों को निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है। वॉल्टरगंज संवाद के अनुसार, वाल्टरगंज थाने में कुल 19 मामले आए। नायब तहसीलदार भानपुर कृष्ण मोहन यादव ने सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें