फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक लाख से अधिक बच्चों नहीं हो पाया बायोमैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम कृतिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में जिला आधार अनुश्रवण समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने पाया कि जनपद में परिषदीय और प्राइवेट स्कूलों के 1,12,440 बच्चों का बायोमैट्रिक कराया जाना है। डीएम ने डीआईओएस व बीएसए को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नवंबर में जनपद में कुल 175 आधार कीटें संचालित रहीं। इसमें इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की प्रगति सबसे खराब पाई गई। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी से समन्वय कर आंगनबाड़ी के बच्चों का आधार बनवाने के निर्देश दिए। डीएम ने उपजिलाधिकारियों को उनके पोर्टल पर 18 से अधिक आयु वर्ग के आधार नामांकन के लिए लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
सीएससी मैनेजर को अवशेष 10 विकास खंडों में आधार सेवा केंद्र स्थापित कराने के निर्देश दिए गए। सभी रजिस्ट्रार को निर्देश दिए गए कि यूआईडीए द्वारा आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए धनराशि निर्धारित की गई है, उससे अधिक की धनराशि लेने पर कड़ी कार्रवाई की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें