फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आवास निर्माण में रुचि न लेने वालों से होगी धन की रिकवरी

Sat, 24 Feb 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनराशि लेने वाले अपात्रों से भी होगी धन की रिकवरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। सरकार से रुपये लेने के बाद भी तमाम लाभार्थी आवास निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं। विभाग अब इनसे धनराशि वापस लेने की तैयारी कर रहा है। जबकि अपात्र घोषित करते हुए कुछ लोगों ने धनराशि की वापसी की सूची नगर पंचायत कार्यालय में चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत में 228 लाभार्थी प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से धन लेकर निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे लोगों को अपात्र घोषित कर तहसील से आरसी जारी कर धन की रिकवरी कराने की तैयारी चल रही है। धन मिलने के बाद निर्माण में रुचि न लेने वाले 42 लोगों को अपात्र घोषित कर दिया गया है। इनकी सूची नगर पंचायत कार्यालय मं चस्पा की गई है। नगर पंचायत में अपात्रों को आवास योजना का लाभ देने की शिकायत पर एसडीएम ने जांच कराया था। शिकायत सही पाई गई, 244 लोग अपात्र पाए गए। इनमें से कुछ लोगों ने धनराशि भी प्राप्त कर लिया था। पीओ डूडा सुनीता सिंह ने बताया कि नगर पंचायत में 228 लोग प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के भवन निर्माण में रुचि ले रहे हैं। इनके विरुद्ध तहसील से आरसी जारी कर कर धन की रिकवरी कराने की कार्रवाई चल रही है। जबकि 42 लोगों को योजना में अपात्र घोषित करते हुए उनसे धन रिकवरी की सूचना नगर पंचायत कार्यालय पर चस्पा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें