बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी शहबान अली से जमीन खरीदने के नाम पर तीन लाख 60 हजार रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। शहबान ने तहरीर में बताया कि गांव निवासी मोहम्मद ताहिर, अतहर और रूकसाना ने जमीन खरीदने के नाम पर उससे 3,60,000 रुपये उधार ले लिया। जब अपना पैसा मांगा तो वापस नहीं किया और गाली देने लगे। साथ ही, जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों पर प्राथमिकी दर्ज की है।