कलवारी। मामूली विवाद में बहू ने सास की पिटाई कर दी है। नगर पुलिस में बहू सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए तहरीर में अंजुम आरा पत्नी मोहम्मद फारूक निवासिनी टेमा थाना नगर ने बताया कि 31 जुलाई की रात लगभग 7:30 बजे मामूली विवाद की बात को लेकर उसकी बहू शफीना खातून, उसकी मां खरीकुन निशा तथा उसके पिता अकबर अली ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।