फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर छेड़खानी

Sat, 08 Jul 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के एक गांव की नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी करने और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो लोगों पर केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के एक गांव की लगभग 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पैकोलिया वरुवार गांव निवासी सुनील ने उसकी पुत्री का आपत्तिजनक फोटो बना लिया। जिसे दिखाकर अपने गांव के अपने दोस्त नीरज के साथ मिलकर छेड़खानी की और फोटो वायरल करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर उक्त दोनों के विरुद्ध छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें