फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रंगोली प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम

Sat, 03 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित की गयी रंगोली प्रतियोगिता।
विज्ञापन
बस्ती। जन भागीदारी पखवाड़ा की कड़ी में शुक्रवार को जन शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित ब्यूटी कल्चर प्रशिक्षण केंद्र सल्टौआ में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि अवधेश मिश्र ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़कर दिशा में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई कल्याण योजनाएं चलायी जा रही हैं। इस दिशा में जन शिक्षण संस्थान की शुरुआत हुई है। कार्यक्रम अधिकारी रामानंद नन्हें ने कार्यक्रम की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर रमेश वर्मा, अवनीश, रेनू श्रीवास्तव, अभिकरण, अंजू, ओंकारनाथ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-
समर कैंप में गतिविधियों के माध्यम से सीख रहे बच्चे : बीएसए
बस्ती। शिक्षा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रथम और वृहद शिक्षा विभाग के समन्वय से संचालित कार्यक्रम में बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि छुट्टी के दिनों में चल रहे समर कैंप में बच्चों को शिक्षा की बुनियादी ढांचे में रखने में मदद मिलेगी। बीएसए ने बताया कि शुक्रवार को भट्ठा और रिठिया के अवलोकन में पाया गया कि बच्चे की गतिविधियों के माध्यम से आसानी से सीख रहे हैं। बीएसए ने बच्चों से किताब और सवाल हल करने को दिया। उसे बच्चों ने आसानी से हल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें