फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में मो. हसीन दिखाएंगे जलवा

Sun, 24 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मोहम्मद हसीन खान
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली के सिसवारी खुर्द निवासी मोहम्मद हसीन खान (37) बहरीन में आयोजित एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएंगे। फरवरी 2024 में आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन

शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम से निकल कर मोहम्मद हसीन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैंडबाल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। वहीं भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा से जुड़े हुए हैं। उनका लक्ष्य भारतीय हैंडबाल टीम को विश्व स्तर पर स्थापित करना है।
हसीन ने डेढ़ माह पहले 9 नवंबर को गोवा में आयोजित 37वें नेशनल गेम्स में हैंडबॉल प्रतियोगिता में यूपी की टीम को कांस्य पदक दिलवा कर बस्ती का मान बढ़ाया है। इनका चयन लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ट्रायल देने के बाद यूपी टीम में हुआ था।
विज्ञापन

-

लगातार अभ्यास से मिलती रही कामयाबी

मोहम्मद हसीन ने बताया कि वह शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम के नियमित खिलाड़ी रहे हैं। उसके बाद सैफई इटावा में भारतीय खेल प्राधिकरण में प्रवेश मिला। वहीं से 2012 में ही वह खेल कोटे से भारतीय सेना में उनका चयन हुआ। वर्तमान में वह भारतीय सेना के 214 मेड रेजीमेंट में तैनात हैं। उन्होंने भारतीय सेना को भी गोल्ड मेडल दिलाए हैं। हसीन ने बताया कि 2012 में भारतीय हैंडबॉल टीम में चयन होने के बाद उन्होंने कुवैत में 21वें एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था और आने वाले फरवरी 2024 में फिर एशियन चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं। ताकि भारतीय हैंडबॉल टीम को गोल्ड मेडल दिला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें