फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भगवानपुर व पकरी गांव के सिवान में कटा रजवाहा, गेहूं की फसल खराब

Sun, 24 Dec 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सल्टौआ क्षेत्र में पकरी रजवाहा में नहर कटने से खेतो में भरा पानी।
विज्ञापन
सल्टौआ। सरयू नहर खंड चार की शाखा पकरी रजवाहा भगवानपुर और पकरी गांव के सिवान में कट गई। जिससे करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। जरूरत से ज्यादा पानी भरने से किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

किसान प्रमोद चौधरी, रामहित चौधरी, राम उजागिर, त्रियंबक नाथ, राम मिलन, सलटू ने आरोप लगाया कि हर साल नहर की मरम्मत और सिल्ट सफाई के नाम पर लाखों रुपये नहर खंड खर्च करने का ढोंग कर रहा है। वास्तव में नहरों की सफाई नहीं की जा रही है। बताया कि हर सीजन में यह रजवाहा कट जाता है। जिससे आसपास के काश्तकारों की फसलें खराब हो जाती हैं। विभाग व प्रशासन मुआवजा तक नहीं देता है। नहर खंड के एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि जहां नहर कटी है उसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें