फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोहर्रम आज, चप्पे-चप्पे पर तैनात होगी पुलिस, ड्रोन से निगरानी

Wed, 17 Jul 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- शस्त्र प्रदर्शन पर बारीकी से रखी जा रही नजर
विज्ञापन

- चार जोन 16 सेक्टर में बांटा गया शहर, ड्रोन से निगरानी
- डेढ़ हजार पुलिस कर्मियों के साथ पीएसी की भी हुई तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी


बस्ती। मोहर्रम के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। डेढ़ हजार पुलिस कर्मी शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मोबाइल पुलिस और पीएसी की तैनाती की जा रही है। शहर को दो सेक्टर और एक जोन में व जिले को चार जोन और सोलह सेक्टर में बांटा गया। जुलूस में शस्त्र प्रदर्शन पर बारीकी से निगरानी की जाएगी।

कोतवाल और पुरानी बस्ती के एसओ को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। जुलूस की निगरानी की जिम्मा एडिशनल एसपी को सौंपी गई है। वहीं सीओ सिटी को मोबाइल चेकिंग का आदेश एसपी ने दिया है। साथ ही डीएम व एसपी हर प्वाइंट पर जाकर खुद सुरक्षा का जायजा लेंगे।
विज्ञापन


एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि आसमान से ड्रोन और जमीन पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। बताया कि हर एक जुलूस का रास्ता पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से कवर होगा। यह निर्णय मोहर्रम पर सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

जुलूस में हथियार रखने व प्रदर्शन पर प्रतिबंध
जुलूस में हथियार रखने व प्रदर्शन पर पूरे तरीके से प्रतिबंध है। जुलूस अपने पूर्व निर्धारित जगह पर ही रूकेगी। बताया कि ताजिए के जुलूस के दौरान जहां भी संवेदनशील प्वाइंटस हैं। जिन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहां सीसीटीएनएस कमांड सेंटर के जरिए निगरानी की जाएगी। हर प्वाइंट पर सीनियर अधिकारी बारीकी से नजर रखेंगे, ताकि कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो।

जुलूस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

भीड़ को नियंत्रित करने एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में कई स्थानों पर बैरियर लगाकर यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। जुलूस क्षेत्र में शांति व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं छेड़खानी और अपराध की घटनाओ पर अंकुश लगाने के क्रम में मोबाइल पार्टियां लगाई गई हैं। जिनके प्रभारी थानाध्यक्ष/उपनिरीक्षक बनाए गए हैं। छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सादे कपड़े में उपनिरीक्षक, महिला महिला उपनिरीक्षक, आरक्षी और महिला आरक्षी की टीम बनाई गई है।

सोशल मीडिया पर साइबर सेल की रहेगी नजर
मोहर्रम के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स एवं वाट्सएप ग्रुप पर साइबर सेल की टीम विशेष निगरानी रखेगी। एसपी ने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द एवं माहौल को खराब करने की पोस्ट अपलोड करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-
पूरे दिन रहेगा शहर में डायवर्जन
मोहर्रम ताजिया जुलूस के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। जुलूस की समाप्ति तक शहरी क्षेत्र में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। करूआ बाबा चौक से मंगल बाजार की तरफ जाने किसी वाहन की आवाजाही नहीं कर सकेंगे। इसी तरह अस्पताल चौराहे से दक्षिण दरवाजा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मोहर्रम ताजिया जुलूस के दौरान शहर में होने वाली भीड़ देखते हुए मोहर्रम जुलूस को सकुशल पूरा कराने और आम जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें