लालगंज बाजार।में चुनावी जनसभा को संबोधित करते निषाद पार्टी डॉ संजय निषाद
कांग्रेस और सपा को सत्ता में रहते हुए नहीं याद आते हैं पिछड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बुधवार को भाजपा के पक्ष में ताबड़तोड़ सभाएं की। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी ने निषाद बिरादरी को गले लगाकर रामराज्य की शुरुआत की है। गरीब तबके की खुशहाली के लिए मोदी-योगी की योजनाएं घर-घर पहुंच रही हैं।
संजय निषाद हेलीकाॅप्टर से पहले लालगंज और बाद में विक्रमजोत पहुंचकर चुनावी सभा को संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस और सपा को सत्ता में रहते हुए पिछड़े कभी याद नहीं आए। केवल चुनाव में कांग्रेस, सपा को किसान, गरीब, पिछड़ा याद आते हैं। सपा-बसपा को सत्ता से हटाने का काम निषाद समाज ने किया है। उन्होंने कहा कि वह याद दिलाने आए हैं कि सपा, कांग्रेस, बसपा के कार्यकाल में निषादों पर अत्याचार हुआ है।
निषादों ने वोट देकर सपा, कांग्रेस और बसपा को हीरो बनाया तो इन पार्टियों ने हमारे समाज को जीरो बनाया। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहां इस बार विपक्ष के पीडीए का नारा फेल हो गया है। मोदी पर ही सबका भरोसा टिका है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह, डॉ. अमित निषाद, पूर्व विधायक रवि सोनकर, सेतभान राय, अनिल दुबे आदि मौजूद रहे।