फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत

Thu, 16 May 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार के पास हुए हादसे में घायल पुरोहित और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
पगार गांव निवासी शिवपूजन तिवारी पुरोहित का कार्य करते थे। तीन अक्टूबर 2023 को गांव के पास सड़क पर पैदल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया था। जिससे शिवपूजन तिवारी (80) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उनका लखनऊ और बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से इलाज करा रहे थे। हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। बुधवार को तड़के उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 अप्रैल की रात आठ बजे महराजगंज कस्बे के फ्लाईओवर पर कस्बा निवासी महेंद्र चौहान पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी अयोध्या से बस्ती की तरफ से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया था। इससे महेंद्र चौहान (28) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया था। बुधवार दोपहर 12 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन महेंद्र के शव का लखनऊ में पोस्टमार्टम करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें