फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांसद के गांव में सरकारी धन की बंदरबांट, नहीं बना आंगनबाड़ी भवन

विज्ञापन
सांसद हरीश द्विवेदी के ग्राम पंचायत कटया में अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सांसद हरीश द्विवेदी भले ही जिले में रिंग रोड निर्माण के लिए केंद्र सरकार से परियोजना ले आए हों, लेकिन अपने ग्राम पंचायत कटया में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का काम छह सालों में भी पूरा नहीं करा पाए। जानकारी के अनुसार, भवन निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि की बंदरबांट हो चुकी है। मामले की सीडीओ ने जांच कराई, लेकिन अभी तक किसी की जवाबदेही तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में क्षेत्र पंचायत की ओर से ग्राम पंचायत कटया और कुसमौर में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण शुरू कराया गया था। करीब आठ-आठ लाख की लागत से तैयार होने वाले भवनों का निर्माण अभी तक पूरा नहीं कराया गया। इसकी शिकायत नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिला मंत्री रितेश पाल ने जून 2023 में डीएम प्रियंका निरंजन से की। डीएम ने सीडीओ को जांच कराने का निर्देश दिया। मामले की जांच जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह व पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता राजेश त्रिपाठी ने की, जिसमें भवनों का काम पूरा न होने और धनराशि आहरित करने की पुष्टि हुई।
जांच आख्या में अधिकारियों ने बताया है कि आंगनबाड़ी भवन कटया के वाशरूम में टाइल्स, भवन में खिड़की व दरवाजे और जमीन के फर्श का काम नहीं कराया गया है। भवन में पेंटिंग व बिजली का भी काम नहीं कराया गया, लेकिन सभी कार्यों का भुगतान लिया जा चुका है। दूसरी ओर कुसमौर आंगनबाड़ी भवन का वायरिंग, इलेक्टि्क फिटिंग, वाशरूम में टाइल्स व टॉयलेट सीट का काम कराए बिना ही भुगतान ले लिया गया है। जिले में वित्तीय अनियमितता की स्थिति यह है कि जांच में पुष्टि के बाद भी अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


सदर ब्लॉक के बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि तत्कालीन अधिकारी/कर्मचारी के उत्तरदायित्व का निर्धारण कर कार्रवाई का प्रस्ताव भेजें। इसकी के आधार संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें