परशुरामपुर। गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामापुर भगाही गांव के मुन्ना मिश्र की दो दिन पूर्व चोरी हुई मोबाइल सिकंदरपुर बाजार में बरामद की गई है। मामले में मुन्ना मिश्र ने कोल्हमपुर चौकी पर सूचना दी थी, कि उनकी मोबाइल बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई है। उसके बाद पुलिस तथा सर्विलांस टीम हरकत में आई। शनिवार को दिन में करीब 2 बजे सिकंदरपुर चौकी प्रभारी मुनीद्र त्रिपाठी को सूचना मिली कि सिकंदरपुर में मोबाइल किसी व्यक्ति के पास है। आरोपी को मोबाइल फोन के साथ उसके घर से पुलिस ने पकड़ लिया। संवाद