फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोर्ड परीक्षा में संकलन केंद्र पर जमा होंगे मोबाइल फोन

Tue, 11 Feb 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र परिसर में मोबाइल मिलने पर दर्ज कराया जाएगा केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक पर केस दर्ज कराया जाएगा। परीक्षा केंद्र के बाहर मोबाइल फोन संकलन केंद्र बनाया जाएगा।

यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए के निर्देश सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने जनपद में बनाए गए 124 केंद्रों के व्यवस्थापकों से कहा है कि परीक्षा के दौरान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर मोबाइल संकलन केंद्र बनाया जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा परीक्षा में तैनात होने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों का पहचान पत्र बनाया जाएगा। कक्ष निरीक्षक और कर्मचारियों का आधार कार्ड भी जमा कराया जाएगा।
उधर, राजकीय इंटर काॅलेज स्थित स्ट्रांग रूम में बोर्ड परीक्षा की 59375 उत्तर पुस्तिकाओं का मंगलवार को वितरण किया गया। कड़ी स़ुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्र व्यवस्थापकों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की त्तर पुस्तिकाओं को सौंपा गया। हाईस्कूल की अ काॅपी 20,750, बी काॅपी 7,250 और सी काॅपी 4,490 वितरित की गई। जबकि इंटरमीडिएट की अ काॅपी 20,750, ब काॅपी 5,750, सी कापी 385 वितरित की गई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों को मिलाकर कुल 59,375 कापियां वितरित की गईं।
विज्ञापन


..

परीक्षार्थियों की संख्या

पंजीकृत छात्र हाईस्कूल 42,196

पंजीकृत छात्र इंटरमीडिएट 38,829

कुल परीक्षार्थी 81,025

..
कोट

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी निर्देश दिए गए है। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र के बाहर बने संकलन केंद्र में परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन जमा करना होगा।

- जगदीश प्रसाद शुक्ल, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें