टिनिच पुलिस चौकी क्षेत्र के टिनिच बाजार में मोबाइल की दुकान के पीछे लगा नकब। संवाद
- फोटो : कोच
टिनिच। आमा बुद्ध बाजार में मंगलवार की रात इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के पीछे झरोखे को तोड़कर घुसे चोरोंं ने एंड्रॉयड मोबाइल फोन सहित 50 हजार रुपये चुरा ले गए। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मझौवा चौबे गांव निवासी अरविंद कुमार की टिनिच बाजार में मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। रात करीब आठ बजे दुकान बंइ कर अगनियापुर रोड के पास अपने मकान पर चले गए। दुकान मालिक ने बताया कि देर रात चोरों ने दुकान के पीछे सीमेंट की जाली को तोड़कर अंदर घुस गए और 45 एंड्रॉयड मोबाइल चार्जर सहित सीसीटीवी कैमरा की हार्ड डिस्क और 50 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक गौर संतोष गौड़ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।