फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोबाइल फोन चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मोबाइल फोन चोरी कर भागते समय आरोपी को जीआरपी ने धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के पास से मोबाइल फोन बरामद कर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि रेलवे स्टेशन पर मोबाइल फोन चोर सक्रिय हो गए हैं और घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसको लेकर जीआरपी लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। शुक्रवार को प्लेटफार्म संख्या एक पर एक युवक मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहा था तभी वहां कुछ यात्रियों ने देख लिया और शोर मचाने लगे। जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल सूर्यनाथ, राकेश प्रताप राव, मुकेश शर्मा ने सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल फोन चुराकर भाग रहे युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिल उर्फ चांद बाबू निवासी ग्राम घरशेहिया, थाना पुरानी बस्ती के रूप में हुई है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है और उसके खिलाफ थाने में चोरी का अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें