फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनकर बेच देते थे ऑनलाइन, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल छीनकर बेच देते थे ऑनलाइन, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से किया गैंग का पर्दाफाश
गिरोह में लॉक मोबाइल को खोलने के लिए मैकेनिक को भी शामिल किया गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मोबाइल छीनकर उसे ऑनलाइन बेचने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश किया है। इनके कब्जे में 11 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
एसपी हेमराज मीणा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि तीन सितंबर को शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास से पिकौरादत्तुराय निवासी सलमान अहमद का मोबाइल गैंग के बदमाशों ने छीना था। कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से यह गैंग के बदमाशों को पकड़ा। गैंग के बदमाश सरेराह मोबाइल छीन कर फरार हो जाते थे। छीने मोबाइल का पैटर्न लॉक खोलने के लिए मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले को भी गिरोह में शामिल कर रखा था। लॉक तोड़ने के बाद गैंग द्वारा मोबाइल को ऑनलाइन बेच दिया जाता था।
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लालगंज के थरौली निवासी आदर्श उर्फ नितिन शुक्ला, ठोकवा निवासी अंशुमान पांडेय, सोनू यादव समेत चार और मोबाइल के लॉक पैटर्न को तोड़ने वाला मुंडेरवा के जगदीशपुर मंझरिया निवासी धर्मेंद्र कुमार प्रजापति के रूप में हुई है। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी रविन्द्र कुमार सिंह व सीओ सिटी गिरिश कुमार सिंह मौजूद रहे।
एकल राहगीर को बनाते थे निशाना
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि मोबाइल छीनने वाले इस गैंग का टारगेट शहर से लेकर मुंडेरवा-लालगंज क्षेत्र में अधिकतर रहता था। शाम के वक्त बाइक की नंबर प्लेट निकालकर या फिर बदलकर ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे। खासकर उन लोगों को जो अकेले मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहे हों। शहर में जीआईसी के अलावा कंपनी बाग, फव्वारा तिराहे, केडीसी, कोतवाली रोड, लालगंज के भुवनी, पाकरडाड़, मुंडेरवा व अन्य स्थानों से मोबाइल छीने गए थे।
विज्ञापन

इस टीम को मिली सफलता
मोबाइल छीनने वाले गैंग का खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल रामपाल यादव, जेल गेट चौकी प्रभारी जर्नादन प्रसाद, सर्विलांस प्रभारी जितेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेवन विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी गांधीनगर जितेन्द्र कुमार शाही, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, शिवप्रसाद गौंड, संजय कुमार, हरिओम सिंह यादव, हरेन्द्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें