फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लिंक टच करते ही हैंग हुआ मोबाइल खाते से उड़ गए 49,999 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बस्ती। साइबर जालसाज ने पासपोर्ट होल्ड होने की जानकारी देकर 49,999 रुपये का फ्राॅड कर लिया। जालसाजों के भेजे लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैंग हो गया और बैंक खाते से रकम निकल गई। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बृजेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। पासपोर्ट नहीं आया तो उन्होंने गूगल सर्च की मदद से पासपोर्ट के संबंध में जानकारी के लिए एक वेबसाइट पर लॉगिन की। लॉगिन करने के बाद उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। लेकिन उन्होंने फोन को रिसीव नहीं किया। थोड़ी समय बाद उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। रिसीव करने पर उन्हें बताया गया कि आपका पासपोर्ट होल्ड हो गया है। क्योंकि आपका पता इसमें दर्ज नहीं है। आप अपने घर का पता बता दीजिए। इसके बाद उन्होंने उसी नंबर पर घर का पता भेज दिया।
विज्ञापन

बताया कि पता भेजने के बाद उन्हें एक लिंक भेजा गया और कहा गया कि इसे प्ले स्टोर पर सर्च करिए। उन्होंने जैसे ही लिंक को टच किया तो उनका मोबाइल हैंग होने लगा। उनकी स्क्रीन ब्लैक हो गई। इसके बाद उन्होंने कई बार मोबाइल को ऑन-ऑफ किया, लेकिन मोबाइल ठीक नहीं हुआ। मोबाइल से कॉल करने का प्रयास किया तो फोन भी नहीं जा रहा था और न ही मैसेज हो रहा था।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि उनके बैंक खाते से यूपीआई की मदद से 49 हजार 999 रुपये ट्रांसफर कर लिया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात जालसाज पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें