फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोबाइल हैक कर खाते से 92 हजार उड़ाए, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के टिउठा गांव की रहने वाली सोनाली देवी से साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड एप डाउन लोड करवाते-करवाते मोबाइल फोन हैक कर 92 हजार 934 रुपये खाते से उड़ा दिए। घटना छह जनवरी की है। टिउठा गांव की रहने वाली सोनाली देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह जनवरी को ठंड अधिक थी। घर के बाहर अलाव के पास पति प्रेमनाथ के अलावा परिवार के अन्य सदस्य बैठे थे। सुबह करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताया और कहा कि किसी को ओटीपी नंबर न बताना। इसके बाद उसने बातों में उलझा लिया जब वह फोन काटने लगी तो जालसाज ने कहा कि फोन मत काटना। इसी बीच उसके मोबाइल फोन को हैंग कर लिया गया और तत्काल उसे खाते से नौ हजार रुपये कट गए। पीड़िता का कहना है कि जब तक उसने बैंक से संपर्क साधा, तब तक उसके खाते से 92 लाख 934 रुपये काट चुके थे। विवेचक राकेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें