फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक खुलवाने में खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक खुलवाने में खुली पोल
विज्ञापन

दुकान पहुंचा युवक मोबाइल छोड़ भागा, बारातियों में मारपीट के दौरान गिर गया था मोबाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी कस्बे की एक दुकान पर मोबाइल का लॉक खुलवाने गए युवक के साथ कुछ ऐसा वाकया हुआ कि उसे मोबाइल छोड़कर भाग जाना पड़ा। पुलिस ने मोबाइल के असली मालिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहिलवारा गांव निवासी निलेश विश्वकर्मा पुत्र प्रदीप को थाने पर बुलाकर परिवार वालों की उपस्थिति में सौंप दिया। मामले की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

छावनी थानाक्षेत्र के अमोढ़ा के लोनियापार पुरवे पर 11 दिसंबर को मंगरु चौहान के लड़की की बरात आई थी। यहां झगड़ा हो गया और उसी बीच एक युवक ने उनका मंहगा मोबाइल चुरा लिया। एक सप्ताह बाद वही मोबाइल लेकर एक व्यक्ति अमोढा कस्बे की मोबाइल का डिजिटल लॉक खुलवाने पहुंचा। दुकानदार को चोरी का मोबाइल होने का शक हुआ तो उसने उसने चुपके से छावनी पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस पहुंचती वह व्यक्ति मोबाइल छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें