फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पहले दिन मनरेगा मजदूरों की नहीं लगी आॅनलाइन हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। दो मार्च से मनरेगा मजदूरों की लगने वाली फेस हाजिरी पहले ही दिन फेल हो गई। जबकि शासन के निर्देश पर ई-केवाईसी पहले ही हो गई है। बावजूद इसके सोमवार को फेस हाजिरी का सिस्टम फेल हो गया। केवल गिनती के कुछ मजदूरों की फेस हाजिरी लगी इसके बाद लोगों को निराश घर लौटना पड़ा। विकास खंड के विभिन्न गांवों में चल रहे विकास कार्यों में लगे मनरेगा मजदूरों की सुबह से शाम तक काम करने के बाद भी फेस हाजिरी नहीं लग सकी। खैराटी गांव में 150 मजदूरों के सापेक्ष फेश हाजिरी शून्य बताई गई। हिनौता में 80 में से एक भी मजदूर की फेस हाजिरी नहीं लगी। खरवनिया में 80, दुबौली खूर्द में 35, खोरिया में 194, देवमी में 108 मजदूरों में किसी की फेस हाजिरी नहीं लगी। मनरेगा मजदूर परवेज , बलिराम , रामनवल, कुशमा देवी गुड़िया आदि ने बताया कि हम लोगों ने पूरे दिन काम किया पर फेस हाजिरी नहीं लगीं है। जिससे मजदूरी फंसने की चिंता सता रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें