फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : एमएलके पीजी कॉलेज बलरापुर की टीम बनी विजेता

Wed, 08 Nov 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सान पीजी कालेज में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता को किया गया पुरस्कृत।
विज्ञापन
शिवहर्ष किसान महाविद्यालय परिसर में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की मंगलवार को शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें पांच महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर विजेता बना।
मुख्य अतिथि बीएनकेबी महाविद्यालय अकबरपुर की प्राचार्य प्रो. सुचिता पांडेय ने कहा कि प्रतियोगिताओं को अतिरिक्त गतिविधियों के रूप में नहीं देखना चाहिए। प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को आत्मसुधार का मौका देती हैं। विशिष्ट अतिथि एपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह एवं महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती, एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती, राजेंद्र प्रसाद ताराचंद महाविद्यालय महाराजगंज, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर ने हिस्सा लिया। प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें