फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रंगोली प्रतियोगिता में आकांक्षा, समीक्षा व शिवानी अव्वल

Wed, 08 Nov 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। डाॅ.आरजीएस पब्लिक कांवेट स्कूल बेलाड़ी में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके अपना हुनर दिखया।
प्रबंधक डॉ. राम गोपाल सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। उन्होंने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। ऐसे आयोजनो से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने बताया कि जूनियर, सब जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में आकांक्षा गुप्ता प्रथम, मनीषा विश्वकर्मा द्वितीय, बेबी यादव तृतीय, जूनियर वर्ग में समीक्षा यादव प्रथम, अंशिका चौधरी द्वितीय, साक्षी यादव तृतीय और सब जूनियर वर्ग मे शिवानी प्रथम, जय यादव द्वितीय और शालिनी यादव को तृतीय स्थान मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय बहादुर मिश्र, अम्बेश प्रताप सिंह, अपराजिता सिंह, प्रिया गुप्ता, शिम्पी मिश्रा, मिनाक्षी यादव, अनुपम गुप्ता, तनु मिश्रा, वंदना गुप्ता, प्रीती पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें