कलवारी। महादेवा विधानसभा के विधायक दूधराम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, सतर्कता व अनुश्रवण समिति उत्तर प्रदेश का सदस्य बनाया गया है। शनिवार को सदस्य बनने के बाद गायघाट पहुंचे विधायक को गुलाम मोहम्मद, अदील खान, सुशील दूबे, मोहिउद्दीन शाह, शाह आजम, मोहम्मद उस्मान, पैगाम आजम, इबरार शेख आदि समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक दूधराम ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर तक हर संभव प्रयास करूंगा। संवाद