फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अवैध बालू खनन पर विधायक नाराज, डीएम से की शिकायत

Mon, 09 Jun 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। सदर तहसील के माझा कला गांव में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय विधायक दूधराम नाराज हो गए। उन्होंने ग्रामीणों से अवैध खनन की जानकारी लेकर तत्काल डीएम एवं प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर बात की। इसके अलावा डीएम से लिखित पत्र देकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने को कहा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के कुदरहा ब्लाॅक के माझाकला में खनन अधिकारी व स्थानीय पुलिस की मिली भगत से पट्टा वाले गाटे से बालू खनन करने के बजाय अन्य जगहों से खनन किया जा रहा है। इस पर रोक लगनी चाहिए।
पूर्व में इसी तरह मनमाने ढंग से खनन होने के कारण माझाकला के अलावा गंगापुर, फूलपुर, मईपुर, महुआपार आदि गांव बाढ़ की विभीषिका झेल चुके हैं। इन गांवों की सैकड़ों एकड़ भूमि सरयू नदी की धारा में विलीन हो चुकी है। पट्टा धारकों द्वारा स्थान बदलकर खनन किया जा रहा है। ऐसे में इन गांवों को बाढ़ से बचाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पट्टा धारकों द्वारा खनन के लिए मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। यह नियम विरुद्ध है। ग्रामीणों के बार बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे किसानों व ग्रामीणों में रोष फैल रहा है। प्रतिदिन विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने डीएम से मांग उठाई कि अवैध खनन हर हाल में बंद कराया जाए। प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई भी की जाए। ताकि दोबारा अवैध खनन की हिम्मत कोई न जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें