फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाई स्कूल में जिला टॉपर साक्षी को विधायक और चेयरमैन ने किया सम्मानित

विज्ञापन
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल टॉपर साक्षी समेत मेधावियों को सम्मानित करते विधायक राजेंद्र च
विज्ञापन
रुधौली। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 96.50 प्रतिशत अंक पाकर जहां एक ओर साक्षी ने जिला टॉप करने के साथ प्रदेश में स्थान बनाया, वहीं इसी विद्यालय की अंकित यादव और राधिका चौधरी ने जिले में तीसरा स्थान, अंकित पटेल ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत रुधौली में स्थित दीनानाथ चौधरी राष्ट्रीय इंटर कालेज में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी व चेयरमैन धीरसेन निषाद द्वारा साक्षी चौधरी सहित सभी मेधावियों को फूल माला पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि मेरे क्षेत्र में ऐसे होनहार छात्र अपना परचम लहराकर जिले व प्रदेश में नाम रोशन किया है। यही छात्र आगे चलकर बेहतर शिक्षा ग्रहण कर देश के सर्वोच्च पदों पर बैठकर समाज को एक अच्छा संदेश देंगे।

चेयरमैन धीरसेन निषाद ने कहा कि नगर पंचायत में स्थित विद्यालय में बेहतर शिक्षा का अलख जगा कर साक्षी बेटी ने रुधौली का नाम रोशन कर दिया है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक दीनानाथ चौधरी, प्रधानाचार्य चंद्रभूषण पाण्डेय, जितेंद्र कौल, लाल चंद्र राव, शिवम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें