फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जानलेवा हमले के अल्पीकरण के विरोध में एसपी से मिले व्यापारी

Tue, 27 Feb 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारी पर हमले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। व्यवसायियों ने एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी से मिलकर कस्बे में सर्राफा व्यवसायी के मोबाइल फोन पर धमकी और उनके पुत्र व भतीजे पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने की शिकायत की है। आरोप है कि छावनी पुलिस ने इस केस में मारपीट की मामूली धारा में केस दर्ज कर खानापूर्ति की है। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। पिटाई का वीडियो भी छावनी पुलिस को मिल गया है। एसपी ने थानाध्यक्ष छावनी को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश मिलने के बाद हरकत में आई छावनी पुलिस आरोपी दीपक गुप्ता के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
व्यवसायियों ने कहा कि सर्राफा व्यवसायी को पहले युवक ने गाली-गलौज कर धमकाया। केस दर्ज होने के बाद स्थानीय पुलिस की हीला हवाले से शह पाकर वह खुलेआम मोबाइल फोन पर चुनौती देकर उसके पुत्र अर्श और भतीजे अपल पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अर्श के सिर में गंभीर चोट को लेकर उसे कैली हॉस्पिटल रेफर किया गया है। छावनी पुलिस इस प्रकरण में मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अर्श के मेडिकल रिपोर्ट में सिर में चार सेमी लंबा घाव दर्शाया गया है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। छावनी पुलिस को घटना स्थल पर खुलेआम दबंगई की वीडियो फुटेज दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे से मिल गई है। सर्राफा व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष कुंदन लाल वर्मा ने कहा कि धमकी देकर जानलेवा हमला करने वालों पर कार्रवाई में लापरवाही पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। थानाध्यक्ष छावनी सुभाष मौर्य ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें