बस्ती। डीआईजी संजीव त्यागी और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में व्यापक यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिलेभर में एक साथ हुई इस कार्रवाई के तहत बस्ती शहर के मुख्य चौराहों, रोडवेज तिराहे और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान 726 वाहन चालकों से 7.14 लाख रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।
बता दें कि अभियान में प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान कुल 726 वाहनों से 7,14,500 का चालान किया गया। पुलिस ने बताया कि यह अभियान शहर में बढ़ते सड़क हादसों और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को ध्यान में रखते हुए चलाया गया, ताकि लोगों में यातायात के प्रति अनुशासन और जागरूकता बढ़ाई जा सके।