भानपुर। नारियों की सुरक्षा, सम्मान और उनके स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के तहत सोनहा पुलिस ने रविवार को समय माता मंदिर, बैड़वा के पास महिला श्रद्धालुओं को जागरूक किया। टीम के सदस्यों ने महिलाओं को आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए डायल 112 और 1090, तथा स्वास्थ्य संबंधी आपात सेवा के लिए एंबुलेंस 102 व 108 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को हर स्थिति में सुरक्षित रखने और उनकी मदद सुनिश्चित करना है। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमजान अली, उपनिरीक्षक जय प्रकाश तिवारी, महिला आरक्षी अर्चना यादव आदि माैजूद रहे। संवाद