बस्ती। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से चल रही विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता में मंगलवार से महादेवा विधानसभा क्षेत्र का खेल होगा। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत झिनकूलाल इंटर कॉलेज कलवारी से होगी। एथलेटिक्स, बालक-बालिका के सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग 100, 200, 800 मीटर, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, जैवलिन, वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसमें कुदरहा, बनकटी और बहादुरपुर ब्लॉक के खिलाड़ी शामिल होंगे। संवाद