फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रोजगार : 132 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
आंगनबाड़ी भर्ती में चयनित अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र देते अति​थि स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरने की दिशा में पहल करते हुए 132 नवचयनित कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नियुक्तिपत्र सौंपा।
विज्ञापन

इन नियुक्तियों से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं को मजबूती मिलने के साथ बच्चों के पोषण प्रबंधन और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की उम्मीद है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 138 पद रिक्त थे। शासनादेश जारी होने के बाद मिशन रोजगार के तहत रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई। 132 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कुल 2655 पद स्वीकृत हैं। इसके अलावा सहायिकाओं के भी 2655 पद स्वीकृत हैं।
मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई के साथ विभागीय जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने बच्चों के पोषण प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए पहल करने पर जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कार्यकर्ताओं से गांवों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने तथा बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश शुक्ला ने नवचयनित कार्यकर्ताओं को नियुक्ति देते हुए सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने आसपास के जरूरतमंद परिवारों के घर भी दीप जलाने की अपील की। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका समाज में महत्वपूर्ण है। उन्हें ममत्व और संवेदनशीलता के साथ अपने क्षेत्र के बच्चों की देखभाल करनी चाहिए, ताकि वे समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल बन सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सरोज बाबा, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं और अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें