दुबौलिया। सरयू नदी के दक्षिणी पार स्थित माझा किता अव्वल गांव के पास रविवार को सरयू नदी मे नहाते समय लापता हुए अयोध्या के युवक का तीसरे दिन मंगलवार को भी पता नहीं चल सका।
अयोध्या से आई एसडीआरएफ की आठ सदस्यीय टीम व दुबौलिया पुलिस ने करीब दस किमी तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अयोध्या जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के बाकडगंज बाजार निवासी 21 वर्षीय शाहिद अली पुत्र इस्तियाक अली माझा किता अव्वल गांव के पास रविवार की दोपहर गांव के दो दोस्तो के साथ स्नान करते समय लापता हो गया था। परिजन सरयू नदी के किनारे तपती रेत में बैठकर सरयू की तरफ टकटकी लगाए रहे। संवाद