फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: काम न आई क्षमता वृद्धि धड़ाधड़ फुंक रहे ट्रांसफाॅर्मर

Wed, 19 Jun 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से पहले किए गए दावे पारा चढ़ते ही हो गए फुस्स
विज्ञापन

रोज 10 से 16 की संख्या में फुंक रहे ट्रांसफॉर्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम की ओर से लाखों रुपये फूंककर की गई ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि भी भीषण गर्मी में काम नहीं आ रही है। लोड बढ़ते ही दिनभर में औसतन 10-16 ट्रांसफाॅर्मर फुंक रहे हैं। इन्हें बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने तक उपभोक्ताओं की हालत गर्मी से खराब हो रही है।
गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने बड़े-बड़े वादे किए थे। बिजनेस प्लान समेत अन्य योजनाओं के तहत लाखों रुपये खर्च कर ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई गई। कहा गया कि गर्मी में इस बार दिक्कत नहीं होगी। वहीं, ट्रिपिंग, हीटिंग आदि से निजात के लिए अनुरक्षण माह के तहत अभियान चलाकर कई कार्य कराने के दावे किए गए थे। मगर, गर्मी शबाब पर पहुंचते ही सभी तैयारियों ने मानों घुटने टेक दी हों।
विज्ञापन

विद्युत निगम के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच दिन में 90 ट्रांसफाॅर्मर फुंक चुके हैं। इनमें कम क्षमता के ही नहीं, बड़ी क्षमता के भी ट्रांसफाॅर्मर शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में सर्वाधिक 25 केवीए के 53, 10 केवीए के 31, 63 केवीए के चार, 100 व 400 केवीए के एक-एक ट्रासंफाॅर्मर फुंके हैं। इसी प्रकार जून माह के 17 दिनों में 210 ट्रांसफाॅर्मर फुंक चुके हैं।
...
चार दिन में 19 बिजली चोरों पर केस
विद्युत निगम जितनी बिजली आपूर्ति कर रहा है, उसके सापेक्ष राजस्व की वसूली कम हो रही है। शहर के करीब सभी फीडर हाईलाइन लॉस से जूझ रहे हैं। ऐसे में बिजली चोरों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष अभिचान चलाया गया। अभियान के चार दिनों में ही निगम ने 19 बिजली चोर पकड़कर केस दर्ज कराया है।अधिशासी अभियंता नगरीय क्षेत्र मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बेतहाशा लाइन लॉस बढ़ने से ट्रांसफाॅर्मर फुंक रहे हैं। ट्रांसफाॅर्मर पर जितना लोड है उतने उपभोक्ताओं नहीं हैं। ऐसे में विजिलेंस टीम के साथ सघन जांच अभियान चलाकर कटरा, आवास विकास कॉलोनी, गल्ला मंडी, मड़वा नगर, नई बाजार व घरसोहिया में 19 बिजली चोर पकड़े गए हैं। सभी पर बिजली थाना गिहदी में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


...
कोट
ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि गर्मी में बहुत कारगर साबित हो रही है अन्यथा स्थिति बहुत भयावह हो जाती। गर्मी बढ़ने से अचानक से लोड बढ़ गया। तमाम फीडर 50 प्रतिशत तक लाइन लॉस में हैं। उपभोक्ताओं से अपील है कि सभी उपकरण एक साथ न चलाएं।
-राम बुझारत, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें