बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के जोतबक्स गांव से लापता छोटू यादव छोटू यादव 14 वर्ष पुत्र केशव राम को चौबीस घंटे के भीतर ढूंढ़ लिया है।
थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि बालक के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। उसे शनिवार को लोलपुर पुल के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बालक 8 मई को दूसरे स्कूल में चला गया था। इसी बात से नाराज होकर डांट लगा दी थी। जिससे बालक घर से निकल गया था। संवाद