घर से लापता बच्ची का शव गड्ढे में मिला
मानिकचंद बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के खम्हरिया के कोटेदार की पांच वर्षीय बेटी का शव शनिवार सुबह घर थोड़ी दूरी पर पानी भरे गड्ढे में मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिए है। थानेदार योगेश सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से मौत का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
खम्हरिया गांव के कोटेदार मो. नसीम की बेटी इफत टीकरा शुक्रवार की सुबह खेलते वक्त लापता हो गई थी। घरवाले उसकी खोजबीन में जुटे थे। शुक्रवार रात नौ बजे पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी गई। थानेदार गांव में पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। शनिवार की सुबह घर से करीब तीन सौ मीटर दूर बच्ची का शव पानी भरे गड्ढे में मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।